Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

CG NEWS : सड़क पर तलवार से केक काटने का जश्न पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

CG NEWS : बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुंदरावन में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर सड़क पर तलवार से केक काटा, जिसका वीडियो उसके दोस्तों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक की पहचान 22 वर्षीय मनीष चतुर्वेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 8 जुलाई की रात उसने अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया, जहां करीब 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

CG NEWS : इस दौरान तलवार से केक काटते हुए मनीष ने सरेआम हथियार का प्रदर्शन किया, जिसे लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले भी इस तरह के मामलों पर सख्त रुख अपना चुका है। इससे पहले बलरामपुर में डीएसपी की पत्नी, रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे और यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर भी सड़क पर केक काटने जैसे मामलों में FIR दर्ज की जा चुकी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories