Jabalpur News : मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News: जबलपुर: जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां हनुमानताल थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी मंडला जिले के बीएसएनएल टावर से बैटरियां चोरी कर जबलपुर लाया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46 बैटरियां और 6 बैटरी चार्जर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Jabalpur News: पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान इलाकों में स्थित मोबाइल टावरों को निशाना बनाते थे और वहां से महंगी बैटरियां चोरी करते थे। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *