Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेंटिस्ट स्किन से जुड़ी बीमारियों का इलाज कर रहा था। ओमती थाना क्षेत्र के होम साइंस कॉलेज के पास संचालित इस क्लीनिक को डॉ. पॉल के नाम से चलाया जा रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
Jabalpur News : पिछले दिनों डर्मेटोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने भी इस अवैध क्लीनिक के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के निर्देश पर क्लीनिक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड** कर दिया गया है।
Jabalpur News : स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि 7 दिनों के भीतर सभी अनियमितताओं को दूर नहीं किया गया, तो क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा।
Jabalpur News : डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ जबलपुर — एक डेंटिस्ट द्वारा डर्मेटोलॉजी का इलाज किया जाना गंभीर विषय है, जांच में गड़बड़ियां पाई गईं, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।













