Sunday, May 24, 2026
38.1 C
Raipur

Durg Crime : ऑनलाइन इंटरनेशनल ठग गिरोह का भंडाफोड़, यूएसए-कनाडा के सैकड़ों लोगों से ऐंठ चुके थे करोड़ों

Durg Crime : दुर्ग। जिले की पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल सात पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया।

Durg Crime : भिलाई के जुनवानी इलाके स्थित चौहान टाउन के एक फ्लैट (B2) से यह गिरोह ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर फ्लैट से 9 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और ठगी के तरीके का भी खुलासा किया है।

Durg Crime : आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी इंटरनेशनल मोबाइल नंबर के जरिए अमेरिका और कनाडा के लोगों के मोबाइल और कंप्यूटर में वायरस भेजते थे। इसके बाद खुद को टेक्निकल सपोर्ट बताते हुए टेलीग्राम ग्रुप्स के माध्यम से संपर्क करते और वायरस हटाने के नाम पर 80 से 200 डॉलर तक वसूलते थे। भुगतान ई-वॉलेट के माध्यम से लिया जाता था, जिसे बाद में क्रिप्टोकरंसी में बदलकर गिरोह के मास्टरमाइंड अर्जुन शर्मा के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता था।

Durg Crime : अर्जुन शर्मा, जो एक होटल में ठहरा हुआ था, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कॉल सेंटर ऑपरेटरों को 25-30 हजार रुपये महीने की सैलरी देता था। सभी आरोपी शिलांग, मेघालय और बिहार के रहने वाले हैं।

Durg Crime : पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 12 लैपटॉप, 14 मोबाइल, इंटरनेट राउटर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासबुक, एटीएम और क्रेडिट कार्ड सहित कुल 3.38 लाख रुपये नकद और लाखों का सामान बरामद किया है। अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Murder Case: पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े टंकी में छिपाए, आरोपी को उम्रकैद

बिलासपुर मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

Related Articles

Popular Categories