Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

CG NEWS : विक्षा वेक ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता, आस्था विद्या मंदिर जावंगा की छात्रा ने जिले का बढ़ाया मान

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली। जिले के विकासखंड गीदम स्थित आस्था विद्या मंदिर, जावंगा की छात्रा विक्षा वेक ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 337 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल संस्था के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

CG NEWS : जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा संचालित आस्था विद्या मंदिर, जावंगा की स्थापना नक्सल पीड़ित, अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस संस्था में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन तथा विशेष कोचिंग जैसे नीट और जेईई की तैयारी की सुविधा दी जाती है।

CG NEWS : विक्षा वेक ने इस संस्था में रहकर अध्ययन किया और कठोर परिश्रम तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और उचित संसाधनों के साथ किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

CG NEWS : विक्षा वेक का जन्म 11 जनवरी 2007 को ग्राम बड़े पनेड़ा, विकासखंड गीदम, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में हुआ। उनके पिता श्री रामलाल वेक एक कृषक हैं एवं माता श्रीमती बत्ती वेक गृहिणी हैं। विक्षा एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उन्हें आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल, जावंगा में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। विज्ञान विषय में उनकी गहरी रुचि और उत्कृष्ट प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

CG NEWS : इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. अम्बस्ता, जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश प्रताप सिंह गौतम, सहायक परियोजना समन्वयक एवं नोडल अधिकारी राजेन्द्र पाण्डेय ने विक्षा वेक को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds