Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Pandit Pradeep Mishra : कुबेरेश्वरधाम टेंट सिटी में तब्दील: शनिवार से गुरु पूर्णिमा महोत्सव, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

Pandit Pradeep Mishra : सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार से होने वाले भव्य महोत्सव को लेकर कथा स्थल के भव्य परिसर में डोम लगाए जा रहे है। अब तक करीब 10 से अधिक पंडाल लगाए गए है। वहीं प्रशासन और समिति ने वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था की है।

Pandit Pradeep Mishra : इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य रूप से छह दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत शनिवार से पांच दिवसीय कथा और उसके पश्चात गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को छत्तीसगढ़ शिव महापुराण से लौटे पंडित श्री मिश्रा ने समिति के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और यहां पर आने वाले वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था का जायजा लिया। कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस महोत्सव में 5 जुलाई से 9 जुलाई तक कथा होगी और 10 जुलाई को गुरु दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा।

Pandit Pradeep Mishra : इस महोत्सव में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं कथा का श्रवण करेंगें और इसके अलावा महोत्सव का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से आन लाइन किया जाएगा। इसके लिए धाम में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी भोजनशालाओं में से एक आधुनिक भोजन शाला के पास यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंडाल लगया जा रहा है।

Pandit Pradeep Mishra : यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु निशुल्क रूप से प्रसादी ग्रहण करते है। इसके अलावा कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी वाटर प्रूफ पंडाल आदि का निर्माण किया जा रहा है। इधर कलेक्टर ने भी ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं कथा की तैयारियों के संबंध सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले ही सुनिश्चित कर ली जाएं।

Pandit Pradeep Mishra : उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, भोजनशाला, पंडाल, आगमन, निर्गमन, बिजली व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षाकाल के दौरान सभी अधिकारी सतर्क रहें और अपने अनुभाग एवं जनपदों में सतत संपर्क बनाए रखें। कहीं भी अतिवर्षा य जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्यवाही करें। इधर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला, विनय मिश्रा ने गुरुवार को यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P Crime : ग्वालियर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर शहर की कोतवाली थाना...

M.P News : इंदौर से हवाई यात्रा हुई महंगी, किराए में 35% तक उछाल, आम यात्रियों पर असर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव...

M.P News : भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, मामले पर केंद्र का बड़ा फैसला

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस...

M.P News : लटेरी के संदीपनी स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट! 93 में से 92 छात्र फेल…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले...

IPL 2026 : पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

निशानेबाज न्यूज डेस्क: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में...

M.P में LPG संकट गहराया! इंदौर में नया कनेक्शन बंद, भोपाल में हंगामा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में रसोई गैस...

Related Articles

Popular Categories