Monday, February 23, 2026
32.2 C
Raipur

Singrauli News : खुटार पशु बाजार में खुला ‘मौत का कुआं’, बड़ा हादसा कभी भी ले सकता है जान – जिम्मेदार आखिर कौन?

Singrauli News : सिंगरौली जिले के खुटार पशु बाजार में इन दिनों एक ऐसा खतरा मंडरा रहा है, जो कभी भी बड़ी जनहानि का कारण बन सकता है। बाजार क्षेत्र में स्थित एक गहरा कुआं पूरी तरह से खुला पड़ा है, जिसके चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेरा है और न ही कोई चेतावनी संकेत। इस खुले कुएं को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ‘मौत का कुआं’ किसी भी समय अनहोनी की बड़ी वजह बन सकता है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजार में पशुओं, बच्चों, वृद्धों व आम नागरिकों के लिए यह कुआं एक गंभीर खतरा बना हुआ है।

Singrauli News : मुख्यमंत्री और कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना

Singrauli News : राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि प्रदेश में कहीं भी खुले नल, कुएं या बोरवेल पाए जाएं, तो उन्हें तुरंत बंद या ढंका जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके। इस संबंध में सिंगरौली जिले के कलेक्टर ने भी सभी जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों और राजस्व अमले (पटवारी सहित) को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करें और जहां भी खुले कुएं या बोरवेल हों, उन्हें तत्परता से बंद करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि लापरवाही करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Singrauli News : लेकिन खुटार पशु बाजार की सच्चाई इन तमाम आदेशों को धत्ता बता रही है। न तो कुएं को ढंका गया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि सचिव, सरपंच और पटवारी जैसे जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदकर अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ रहे हैं।

Singrauli News : बाजार में भारी भीड़, हर समय बना रहता है खतरा

Singrauli News : खुटार पशु बाजार में प्रत्येक सप्ताह हजारों की संख्या में व्यापारी, ग्रामीण व मवेशी आते हैं। भीड़ के दौरान अराजकता, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था का आलम आम बात होती है। ऐसे में खुले कुएं के आसपास किसी के गिर जाने की पूरी आशंका है। यदि समय रहते इसे नहीं ढका गया, तो यह लापरवाही भविष्य में किसी जानलेवा दुर्घटना में तब्दील हो सकती है।

Singrauli News : स्थानीय नागरिकों में रोष

Singrauli News : स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग को इस खतरनाक कुएं की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी समय रहते नहीं जागे तो इसके दुष्परिणामों की जिम्मेदारी उन्हीं पर होगी।

Singrauli News : प्रशासन से मांग है कि तत्काल कार्यवाही हो

Singrauli News : जनता और सामाजिक संगठनों की मांग है कि प्रशासन इस ‘मौत के कुएं’ को तुरंत ढकवाने की कार्यवाही करे, साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।अब देखना होगा कि प्रशासन इस खतरे को कितनी गंभीरता से लेता है या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही चेतता है?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds