PM Modi Foreign Tour : PM मोदी का अब तक का सबसे लंबा विदेश दौरा, पांच देशों में मजबूत होंगे भारत के रिश्ते…..

Parivesh
PM Modi Foreign Tour

नई दिल्ली। PM Modi Foreign Tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का सबसे लंबा कूटनीतिक दौरा आज से शुरू हो गया है। इस आठ दिवसीय विदेश यात्रा में वे पांच देशों – घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ब्राज़ील में होने वाले BRICS सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही यह दौरा ग्लोबल साउथ के साथ भारत के रिश्तों को और गहराई देने वाला साबित हो सकता है।

PM Modi Foreign Tour : यात्रा की शुरुआत 2 जुलाई को घाना से हो रही है, जहां मोदी 30 साल बाद दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। यहां उनका जोर कृषि, रक्षा, टीका निर्माण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग को बढ़ावा देने पर रहेगा।

घाना में प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और संसद को संबोधित करने का कार्यक्रम तय है। 3 जुलाई को वे घाना की संसद को संबोधित करेंगे, जहां भारत-घाना के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास सहयोग पर चर्चा होगी।

इस पूरे दौरे से उम्मीद की जा रही है कि यह भारत के 2026 में BRICS अध्यक्ष बनने के रास्ते को मजबूत करेगा, साथ ही वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की आवाज को नई बुलंदी मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *