चेकिंग के दौरान बीजेपी नेता पर पुलिस की बर्बरता, दो जवान निलंबित

Parivesh
चेकिंग के दौरान बीजेपी नेता पर पुलिस की बर्बरता,

जबलपुर: हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान जबलपुर में पुलिस बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बीजेपी नेता पवन मिश्रा के साथ इस कदर मारपीट की कि उनके शरीर पर लाठी-डंडों के गहरे निशान बन गए। पीड़ित नेता ने बताया कि वह नर्मदा दर्शन के लिए जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें वाहन चेकिंग के दौरान रोका। कागजात और चालान शुल्क देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, और विरोध करने पर बुरी तरह पीटा।

पीड़ित की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच जारी है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस ऐसा व्यवहार कर रही है, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *