Monday, April 6, 2026
31.1 C
Raipur

Burhanpur News :अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई: हमीदपुरा, आजाद नगर और लोधीपुरा में जांच, कॉलोनाइजरों पर दर्ज होगी FIR

Burhanpur News :बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के हमीदपुरा, आजाद नगर और लोधीपुरा रोड पर बिना अनुमति के काटी गई अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर एसडीएम पल्लवी पुराणिक और तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पांच से अधिक कॉलोनियों की जांच की।

Burhanpur News :जांच के दौरान पाया गया कि कॉलोनियां कृषि भूमि और डायवर्सन भू-खण्डों पर बिना वैध अनुमति के विकसित की गई थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कॉलोनीकरण पर सख्ती बरती जाएगी और संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Burhanpur News :उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के नामांतरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। साथ ही सभी दस्तावेजों की विस्तार से जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार...

C.G News : रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी...

इंदौर में शादी के बीच हादसा, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में LPG गैस की...

Related Articles

Popular Categories