Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: पुरानी रंजिश ने ली जान, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

CG NEWS: पुरानी रंजिश ने ली जान, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

CG NEWS: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बिजारी में वर्षों पुरानी रंजिश ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। शुक्रवार सुबह हुई इस सनसनीखेज घटना में 75 वर्षीय मस्तराम साहू की धारदार टांगी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी रमेश्वर साहू (उम्र 55 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा मस्तराम साहू गांव के ही रामचरण चौहान के घर अपनी आंख के ऑपरेशन के संबंध में डॉक्टर की जानकारी लेने गए थे। उसी समय वहां रामचरण का भाई शिवचरण चौहान (उम्र 60 वर्ष) पहुंचा। बताया जा रहा है कि मस्तराम और शिवचरण के बीच पहले से निजी विवाद चल रहा था। गुस्से में भरे शिवचरण ने अचानक अपने पास रखी धारदार टांगी से मस्तराम साहू के गले पर वार कर दिया। बुजुर्ग मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

CG NEWS: घटना की सूचना मिलते ही टीआई कुमार गौरव साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सघन सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ ही घंटों में आरोपी शिवचरण चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2025 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे विवेचना कर रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश को लेकर प्रशासन को पहले से सतर्क रहना चाहिए था। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही, जिसने आरोपी को फरार होने का मौका नहीं दिया और घटना के कुछ ही घंटों में उसे पकड़कर कानून के हवाले कर दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here