Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS :मध्य प्रदेश की नंदिनी शर्मा मिस ग्रैंड इंडिया 2025 की...

MP NEWS :मध्य प्रदेश की नंदिनी शर्मा मिस ग्रैंड इंडिया 2025 की दौड़ में, छोटे शहरों की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS :भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटी नंदिनी शर्मा मिस ग्रैंड इंडिया 2025 प्रतियोगिता में ‘हर घर ग्रैंड मिस इंडिया’ अभियान के तहत राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। भोपाल की रहने वाली नंदिनी 13 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और राज्य को गौरवान्वित करेंगी।

MP NEWS :नंदिनी का सपना मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब जीतना है, जिसे मध्य प्रदेश की कोई भी प्रतिभागी अब तक हासिल नहीं कर सकी है। अपने जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों को साझा करते हुए नंदिनी ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में ही एयर होस्टेस के रूप में काम करना शुरू कर दिया था और इस दौरान उन्हें कई देशों की यात्रा करने और विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ने का मौका मिला।

MP NEWS :नंदिनी का मानना है कि आत्मविश्वास और मेहनत से हर सपना सच हो सकता है। वे उन सभी लड़कियों के लिए मिसाल बनना चाहती हैं जो छोटे शहरों से आती हैं लेकिन बड़े सपने देखती हैं।

उन्होंने कहा, “खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करते रहो, और समय आने पर आपकी आवाज़ सब तक ज़रूर पहुंचेगी। नंदिनी का यह सफर न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने की राह पर चलने का हौसला पा रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here