CG Weather Alert: अर्नब के बाद मुरासु की दस्तक, क्या छत्तीसगढ़ में फिर होगी झमाझम बारिश? मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Anuj Nirala

CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। खासकर 3 और 4 नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मुरासु से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में ज्यादा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 2 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Read More: Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल, आधिकारिक शेड्यूल जारी

100 से 110 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, मुरासु चक्रवाती तूफान दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तेज झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं।इस सिस्टम का असर तटीय इलाकों के अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा में भी देखने को मिल सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में 2 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Read More: Durg Road Accident Case: बिना लाइसेंस बेटे को बाइक देना पिता को पड़ा महंगा, कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा

बीते 24 घंटे में कहां हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर में 5 सेंटीमीटर और ओरछा में 1 सेंटीमीटर वर्षा हुई। तापमान की बात करें तो जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम में आने वाले इस बदलाव को देखते हुए लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *