Lokayukta Raid Indore: प्रधान आरक्षक के पास से मिला अकूत संपत्ति का खजाना, 38 अचल संपत्तियों और 35 करोड़ के बाजार मूल्य का खुलासा

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Lokayukta Raid Indore: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लोकायुक्त कार्रवाई को लेकर एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लोकायुक्त की विस्तृत जांच में प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की अकूत संपत्तियों का राजफाश हुआ है। जांच में फिरोज खान के पास कुल 38 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिनकी गाइडलाइन कीमत करीब 12.97 करोड़ रुपए और अनुमानित बाजार मूल्य 35.46 करोड़ रुपए आंका गया है। इसके अलावा, उसकी चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 15.52 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

अलग-अलग लोगों और फर्मों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियां

लोकायुक्त की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि फिरोज खान ने अपने सहयोगियों, परिजनों और विभिन्न फर्मों के नाम पर भारी-भरकम संपत्तियां जुटाई हैं। इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर चार प्लॉट खरीदने के बाद उसके द्वारा एक बड़ी बिल्डिंग खरीदने की भी योजना थी, जिस एंगल पर लोकायुक्त टीम बारीकी से नजर बनाए हुए है। इसके अलावा, देवास जिले में भी कृषि भूमि और प्लॉट सहित कई संपत्तियां अन्य लोगों के नाम पर खरीदे जाने के दस्तावेज हाथ लगे हैं। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को लोकायुक्त टीम ने फिरोज खान के आवासों और अन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ सर्च कार्रवाई को अंजाम दिया था।

Read More : Tikamgarh School Controversy: अमरपुर स्कूल में दबंगों ने रुकवाई प्रार्थना, धमकाकर कहा—”सरस्वती ज्ञान की देवी नहीं, न पढ़ाएं संस्कृत और विज्ञान”

इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल के साथ वायरल तस्वीर और ट्रांसफर ने बढ़ाई हलचल

इस पूरे मामले के बीच प्रधान आरक्षक फिरोज खान के साथ इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। चर्चा है कि दोनों के बीच संपत्ति और बिजनेस से जुड़े गहरे संबंध हो सकते हैं, हालांकि लोकायुक्त जांच में इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। दूसरी ओर, इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का भोपाल मुख्यालय ट्रांसफर होना भी इन दिनों शहर में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। इन चर्चाओं के बीच अब यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि लोकायुक्त द्वारा जल्द ही इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल की संपत्तियों की भी जांच की जा सकती है। लोकायुक्त की इस बड़ी कार्रवाई से भ्रष्ट तंत्र और महकमे में हड़कंप मच गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *