टीकमगढ़। Nishaanebaz.com-Tikamgarh School Controversy: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के अमरपुर गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुछ दबंग अनाधिकृत रूप से घुस आए और स्कूल में चल रही प्रार्थना को बीच में ही रुकवा दिया। यही नहीं, दबंगों ने शिक्षकों को धमकाते हुए यहां तक कह दिया कि स्कूल में संस्कृत, विज्ञान और भूगोल जैसे विषय नहीं पढ़ाए जाएंगे और सरस्वती को ज्ञान की देवी मानने से इंकार करते हुए धार्मिक प्रार्थना पर रोक लगाने की धमकी दी। इस पूरी घटना का वीडियो खुद उपद्रवियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला और कैसे दिया गया घटना को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। जब स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं अपनी नियमित प्रार्थना कर रहे थे, तभी गांव के चार युवक—हीरा अहिरवार, रोहित अहिरवार, अजय अहिरवार और सुरेश अहिरवार—विद्यालय प्रांगण में जबरन घुस आए और प्रार्थना में व्यवधान डालने लगे। जब स्कूल के स्टाफ ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो दबंग भड़क गए और शिक्षकों को ही गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकाने लगे।<
टीकमगढ़ के अमरपुर सरकारी स्कूल में प्रार्थना रोकने, शिक्षकों को गाली देने और गायत्री मंत्र पर रोक लगाने की धमकी देने के आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी ली।
#टीकमगढ़ #स्कूलविवाद #मध्यप्रदेश #Tikamgarh #ViralVideo #Nishaanebaz https://t.co/GojqqCXxki
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) October 18, 2026
/p>
आरोप है कि दबंगों ने चेतावनी दी कि कल से स्कूल में कोई भी धार्मिक प्रार्थना और गायत्री मंत्र नहीं कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं हैं। डरे-सहमे स्टाफ ने किसी तरह बच्चों को कक्षाओं में भेजा। इस दौरान उपद्रवियों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और बाद में उसे खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
मामले का वीडियो और जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीएम संस्कृति लटोरिया और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गांव के सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मामले की आधिकारिक सूचना बड़ागांव थाने को भी दे दी गई है।
स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक विभा गुप्ता और एसडीएम संस्कृति लटोरिया ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की दबंगई और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बीच अड़ंगा डालने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।