Betul News: दूध-केला खाने के बाद 32 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, भीमपुर अस्पताल में कराया भर्ती

Sanjay Sahu

Betul News: बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत बक्का चिकली ग्राम पंचायत के भाडरी गांव में 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूध और केला खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में भर्ती कराया गया।

Betul News: एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की घटना से ग्रामीणों और परिजनों में चिंता का माहौल है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

दूध-केला खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने दूध और केला खाने के बाद अस्वस्थ महसूस किया एक बच्चे को उल्टी भी हुई थी इसी दौरान इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर ले जाया गया। हालांकि, बच्चों में किस प्रकार के लक्षण दिखाई दिए, उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति मैं सभी 32 बच्चे सुरक्षित है और दूध या केले की गुणवत्ता की जांच की गई.

Betul News:घटना के कारणों की जांच जरूरी

एक साथ 32 बच्चों के बीमार होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और बच्चों की तबीयत बिगड़ने के अन्य संभावित कारणों की जांच महत्वपूर्ण है। संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर बच्चों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *