Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Breaking : कोयला खदान पर सियासी संग्राम, जंगल बचाने पहुंचीं कांग्रेस...

Raigarh Breaking : कोयला खदान पर सियासी संग्राम, जंगल बचाने पहुंचीं कांग्रेस विधायक गिरफ्तार….

Raigarh Breaking
Raigarh Breaking

रायगढ़। Raigarh Breaking : लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव और आसपास के जंगलों में कोयला खदान परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन ने आज बड़ा रूप ले लिया। सैकड़ों ग्रामीणों के समर्थन में पहुंची कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद मौके पर तनाव फैल गया।

Raigarh Breaking : यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक निजी उद्योग समूह को तमनार क्षेत्र में कोयला खदान का आवंटन किया गया और हजारों पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। आदिवासी बाहुल्य इस इलाके के 12 से अधिक गांवों के लोग पिछले एक महीने से लगातार विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो इस परियोजना की जानकारी दी गई और न ही कोई सहमति ली गई।

स्थानीय आदिवासियों की आजीविका जंगल पर निर्भर है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सिर्फ पेड़ों की कटाई नहीं, बल्कि पर्यावरण, संस्कृति और समुदाय पर हमला है। वे यह भी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार केवल औद्योगिक हितों के लिए काम कर रही है और पर्यावरण संरक्षण की बातें सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

घटना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती है और ग्रामीणों ने विधायक की गिरफ्तारी का जोरदार विरोध किया है। आंदोलन को और तेज़ करने की चेतावनी दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here