Dabra MP News : युवक का घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव….परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

डबरा। Dabra MP News : दीदार कॉलोनी में युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक रावत पुत्र इंदर सिंह रावत, निवासी मस्तूरा गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एनएच-44 सिमरिया टेकरी पर शव रखकर देर रात जाम लगा दिया।

 Dabra MP News : परिजनों का आरोप है कि अभिषेक ने साल 2023 में एक युवती को भगाकर लाया था और उसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कंचनपुर निवासी बॉबी रावत समेत अन्य दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया। इस दौरान रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक हाईवे पर भारी जाम लगा रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories