Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Latest News : अब सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों पर लगेगा...

Bhopal Latest News : अब सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों पर लगेगा जुर्माना….

Bhopal Latest News
Bhopal Latest News

भोपाल। Bhopal Latest News : शहर की सड़कों पर लंबे समय से खड़े कंडम और परित्यक्त वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बीते चार दिनों में प्रशासन ने 200 से अधिक कंडम वाहनों को या तो हटाया है या जब्त कर लिया है। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों से प्रति वाहन ₹2000 का जुर्माना भी वसूला गया है।

Bhopal Latest News : यह कार्रवाई भोपाल सांसद के द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद शुरू हुई है। सांसद ने सार्वजनिक स्थानों पर खड़े इन वाहनों को ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बताते हुए इन्हें हटाने की मांग की थी। प्रशासन की टीम लगातार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मुहिम चला रही है।

सड़कों पर कंडम वाहनों की मौजूदगी से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि कई बार ये वाहन असामाजिक गतिविधियों का भी अड्डा बन जाते थे। अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और जुर्माने की राशि भी बढ़ाई जा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here