Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Breaking: आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक से खींचकर...

Gwalior Breaking: आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक से खींचकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; गैंगवार से जुड़ा होने की आशंका

Gwalior Breaking
Gwalior Breaking

Gwalior Breaking: ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में आधी रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटू राजावत के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छोटू अपने चार दोस्तों के साथ सिरोल से शराब पार्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि छोटू, नितेश परमार के साथ एक बाइक पर सवार था, जबकि उसके अन्य दोस्त दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे। इसी दौरान LNIPE के सामने रेसकोर्स रोड पर तीन बाइकों से आए हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बाइक से खींचकर सड़क पर उतारा

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बदमाशों की संख्या करीब 8 से 9 बताई जा रही है। आरोप है कि बदमाशों ने छोटू को बाइक से खींचकर सड़क पर उतारा और इसके बाद उसे निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।

गैंगवार से जुड़ा होने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर हत्या को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड में छोटू राजावत पर मुखबिरी करने का संदेह था। इसी वजह से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

इन नामों की भी सामने आ रही चर्चा

घटना के बाद कुछ संदिग्धों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें राजवीर चौहान, रानू सिकरवार, हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और अजीत तोमर सहित अन्य लोगों के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आरोपियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

Gwalior Breaking: वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here