Ambikapur Doctor Dr Meena Gupta Missing Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में लापता हुईं अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता, विदेश मंत्रालय से साधा गया संपर्क

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Ambikapur Doctor Dr Meena Gupta Missing Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना गुप्ता ब्रिटेन में एक चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस कठिन घड़ी में उनका परिवार अकेला नहीं है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि डॉ. मीना गुप्ता की स्थिति और उनकी सुरक्षित वापसी के संबंध में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास तथा संबंधित उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

Read More : Janjgir-Champa Crime: उधारी के 2 हजार रुपए मांगने पर विवाद, युवक की हत्या; आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

उन्होंने इस मामले में तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। विदेश मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई आधिकारिक ई-मेल आईडी करताराम गुप्ता के परिवार को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि डॉ. मीना गुप्ता से संबंधित सभी आवश्यक विवरण व दस्तावेज सीधे विदेश मंत्रालय तक पहुंचाए जा सकें और उनकी तलाश व सुरक्षित रिहाई के प्रयासों को गति मिल सके।

Read More : Janjgir-Champa Crime: बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद 288 से अधिक भारतीयों के लापता होने पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है। प्रशासनिक व राजनयिक स्तर पर उपलब्ध सभी माध्यमों के जरिए जानकारी साझा कर डॉ. मीना गुप्ता सहित सभी लापता भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More : Bacheli News: एमएमडीसी, बचेली कॉम्प्लेक्स में वॉटर स्प्रिंकलर जल छिड़काव वाहन का उद्घाटन

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाढ़ में फंसे सभी लोग सकुशल हों और जल्द से जल्द अपने परिजनों के बीच वापस लौटें। राहत व बचाव कार्यों के साथ चलाए जा रहे खोज अभियानों से जल्द सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *