CG Police Transfer Raipur Commissionerate: रायपुर में चली तबादला एक्सप्रेस: पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की बड़ी कार्रवाई, बदले गए कई थानों के आरक्षक

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Police Transfer ASI Head Constable Constables: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन को अधिक सुदृढ़, मुस्तैद और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के फेरबदल का आदेश जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक (Head Constable) और 23 आरक्षकों (Constables) का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के तहत रायपुर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइन्स में तैनात कुल 25 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More : Jashpur News: दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! नदी के तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक

जारी आदेश के अनुसार यह कदम शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Read More : Chhattisgarh Judicial Reforms Witness Dignity: अदालतों में गवाहों को मिलेगा ‘मेहमान’ का दर्जा: बंद कमरे में होगी संवेदनशील मामलों की सुनवाई, एफआईआर की बदलेगी भाषा

स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन पदांकित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी पुलिस महकमे में एक साथ हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर पदभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *