Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर के विधानसभा थाने में बड़ा हादसा, वाटर कूलर छूते...

Raipur Crime: रायपुर के विधानसभा थाने में बड़ा हादसा, वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट; मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे एक आरक्षक को भी करंट का झटका लगा, जिससे वह झुलस गया। हादसे के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान रमेश ठाकुर (32), निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश किसी काम से विधानसभा थाना पहुंचा था। इसी दौरान वह थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी पीने गया। जैसे ही उसने वाटर कूलर को छुआ, उसे तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बचाने पहुंचे आरक्षक को भी लगा करंट

घटना के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मी युवक की मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान आरक्षक गुलाल वर्मा भी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

CSEB की टीम ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद CSEB के अधिकारी और कर्मचारी भी थाना परिसर पहुंचे। टीम ने वाटर कूलर समेत पूरे विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाटर कूलर में करंट कैसे आया और विद्युत प्रवाह उसके बाहरी हिस्से तक कैसे पहुंचा।

Raipur Crime: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Raipur Crime: पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here