Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh revenue Department Jobs: राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, छत्तीसगढ़ के...

revenue Department Jobs: राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर भर्ती

revenue Department Jobs
revenue Department Jobs

revenue Department Jobs: रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 24 जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। विभाग ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इस भर्ती प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आम लोगों को बेहतर, पारदर्शी व त्वरित सरकारी सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।

किस जिले में कितने पद?

स्वीकृत पदों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 8, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 7, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 7, मुंगेली में 7 और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 7 पद हैं।इसके अलावा बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा और सक्ती में 5-5 पद स्वीकृत किए गए हैं। दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव में 4-4 पद, जबकि कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में 3-3 पद हैं। धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 2-2, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सुकमा और बीजापुर में 2-2 पद तथा जशपुर में 1 पद पर भर्ती होगी।

नियमानुसार होगी भर्ती

revenue Department Jobs: राज्य सरकार ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को निर्धारित आरक्षण नियमों और भर्ती प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया, आवेदन की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित जिला स्तर से जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद पात्रता और आवेदन संबंधी शर्तों की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

 

READ MORE: Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here