Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो...

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Janjgir-Champa Crime
Janjgir-Champa Crime

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवक सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे। पुलिस ने समय रहते दोनों को पकड़ लिया, जिससे किसी गंभीर घटना को होने से पहले ही रोका जा सका।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश सूर्यवंशी (21), निवासी दर्रीपारा नैला जांजगीर और किशन कुमार सूर्यवंशी (26), निवासी वार्ड क्रमांक-5 नैला जांजगीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में नैला चौकी की पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जूना तालाब और भाठापारा इलाके में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो धारदार हथियार बरामद किए गए।

Janjgir-Champa Crime: पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कंवर, सहायक उप निरीक्षक शेख सफीउल्लाह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक संतोष प्रधान और गोपेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here