Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Congress: भोजराज नाग के ‘नींबू काटकर बारिश रोकने’ वाले बयान पर...

Chhattisgarh Congress: भोजराज नाग के ‘नींबू काटकर बारिश रोकने’ वाले बयान पर दीपक बैज का तंज, बोले- तो महंगाई भी रोककर दिखाएं

Chhattisgarh Congress:
Chhattisgarh Congress:

Chhattisgarh Congress: रायपुर। कांकेर सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने को लेकर दिया गया बयान अब सियासी तकरार का मुद्दा बन गया है। वायरल वीडियो में सांसद नाग नींबू काटकर बारिश रोकने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश रुक सकती है, तो इसी तरह महंगाई भी रोककर दिखा दें।

Chhattisgarh Congress: दीपक बैज ने कहा कि नींबू काटकर पेट्रोल और शक्कर की कीमतें कम करवा दें और बिजली के बिल भी घटा दें। उन्होंने भोजराज नाग के बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाए।

भाजपा की समन्वय बैठक को लेकर भी हमला

भाजपा की दो दिवसीय समन्वय बैठक को लेकर दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन को लेकर संगठन स्तर पर नाराजगी है और उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है।

 

बैज ने आरोप लगाया कि सरकार के कई मंत्री अपने कामकाज में असफल रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ मंत्री बैठक के बाद नाराज या भावुक होकर बाहर निकले। हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

स्कूली छात्रों के आंदोलन को लेकर भी दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि स्कूलों में किताबें और शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। कई जगह स्कूल भवनों की स्थिति खराब है और बारिश के कारण स्कूल परिसरों में पानी भर रहा है।

Chhattisgarh Congress: बैज ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाग की स्थिति लगातार खराब हो रही है और इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर नई पीढ़ी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here