Wednesday, August 26, 2026
Home National Ujjain Road Accident: उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकली मशहूर यूट्यूबर और...

Ujjain Road Accident: उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकली मशहूर यूट्यूबर और मां की सड़क हादसे में मौत, ट्रक में जा घुसी कार

Ujjain Road Accident:
Ujjain Road Accident:

Ujjain Road Accident: हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। छवि के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। हादसा मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास मंगलवार को हुआ। घटना के बाद उनके गांव महौखास में शोक की लहर है। दोनों के शव आज गांव लाए जाएंगे।

Ujjain Road Accident: जानकारी के मुताबिक, छवि वार्ष्णेय सोमवार देर रात अपने पिता श्यामलाल, मां सारिका, समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ कार से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए निकली थीं। रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में छवि और उनकी 50 वर्षीय मां सारिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छवि के पिता श्यामलाल, समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शव बड़ौद के शासकीय अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ujjain Road Accident: छवि के चचेरे भाई सचिन के मुताबिक, छवि पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा हासिल की थी। वर्ष 2021 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिस पर वह डेली लाइफ व्लॉग्स और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और यूट्यूब पर उनके 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए।

Ujjain Road Accident: वहीं इंस्टाग्राम पर भी उन्हें एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। छवि के पिता श्यामलाल किराना दुकान चलाते हैं। परिवार ने हमेशा उनके यूट्यूब और सोशल मीडिया करियर का समर्थन किया। हादसे में मां-बेटी की मौत की खबर से परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

READ MORE: Toxic Reviews: यश की फिल्म रिलीज होते ही मचा शोर! किसी ने बताया शानदार तो किसी ने कहा ‘टॉर्चर’

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here