Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Chhatarpur Domestic Dispute Case: महोबा का शोरूम बंद कर बच्चों को संभाला,...

Chhatarpur Domestic Dispute Case: महोबा का शोरूम बंद कर बच्चों को संभाला, नौकरी लगते ही बदले पत्नी के तेवर; पति ने लगाए गंभीर आरोप

छतरपुर [Nishanebaaz News] Chhatarpur Domestic Dispute Case। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच विवाद का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी और साले पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मारपीट में घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

शोरूम की कमाई से कराई पढ़ाई, नौकरी लगते ही बदले तेवर

पीड़ित 32 वर्षीय पंकज अहिरवार ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक के पास किराए के मकान में रहते हैं। उनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके दो बेटियां (मिसिता और विधि) तथा एक बेटा (शिवांश) हैं।

पंकज के अनुसार, वह पहले महोबा में कपड़ों का शोरूम चलाते थे। उन्होंने शोरूम से होने वाली कमाई की पाई-पाई जोड़कर अपनी पत्नी की पढ़ाई करवाई। लगभग दो साल पहले उनकी पत्नी का चयन वर्ग-1 शिक्षक के पद पर हो गया। पत्नी की नौकरी लगने के बाद पंकज ने महोबा का शोरूम बंद कर दिया और घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करने लगे।

मारपीट के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पति का आरोप है कि शिक्षिका की नौकरी मिलने के बाद से पत्नी अब उनके साथ रहना नहीं चाहती, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। पंकज का दावा है कि बुधवार को उनकी पत्नी और साले ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

फिलहाल यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद और लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here