Chhattisgarh IPS Posting: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) में स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया गया है। साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिस की तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। S4C की जिम्मेदारी IG प्रशांत कुमार अग्रवाल को दी गई है। वहीं, DIG गिरिजा शंकर जायसवाल को भी इस सेंटर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PHQ की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन करेगा काम
Chhattisgarh IPS Posting: स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों से जुड़ी जानकारी और कार्रवाई के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सेंटर के माध्यम से साइबर अपराधों की निगरानी, पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय और तकनीकी स्तर पर कार्रवाई को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत IG प्रशांत कुमार अग्रवाल और DIG गिरिजा शंकर जायसवाल को जिम्मेदारी मिलने से राज्य में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है।






