Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Ajay Chandrakar Statement: छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया भाजपा प्रभारी,...

Ajay Chandrakar Statement: छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया भाजपा प्रभारी, अजय चंद्राकर ने दिया बड़ा बयान

Ajay Chandrakar Statement
Ajay Chandrakar Statement

Ajay Chandrakar Statement: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द भाजपा प्रभारी की नियुक्ति हो सकती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि भाजपा प्रभारी की नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जब उचित समझेंगे, सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी प्रभारी आएगा, अच्छा ही होगा।

कांग्रेस के विकास मॉडल पर साधा निशाना

सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों की प्रेसवार्ता को लेकर कांग्रेस के ‘पोस्टर में ही विकास’ वाले तंज पर अजय चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने समय के विकास को ही विकास मानती है। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के विकास का मॉडल अलग था। अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के विकास मॉडल में जेल को तीर्थ स्थल माना जाता था और वहां जाने में लोग गर्व महसूस करते थे।

शिक्षा व्यवस्था पर भी कांग्रेस को घेरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर भी अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूरे देश से जुड़ा विषय है और जो भी समस्याएं हैं, उन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का युवा जागरूक है।

Ajay Chandrakar Statement: वहीं, शिक्षा मंत्री के रील बनाने में व्यस्त रहने संबंधी दीपक बैज के बयान पर अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘रील का नेता’ बताया। उन्होंने दावा किया कि दीपक बैज को सार्वजनिक रूप से भूपेश बघेल को अपना नेता मानने में परेशानी होती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here