Rajnandgaon BJP: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में अंदरूनी नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। 111 भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 25 अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे से जुड़ा नया पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा की गुटबाजी और संगठनात्मक विवाद एक बार फिर चर्चा में है।
Rajnandgaon BJP: जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफा भेजा है।
Rajnandgaon BJP: इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से लंबे समय से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि संगठन में परिवारवाद और पक्षपात को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है।
Rajnandgaon BJP: वहीं, कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार हो रहे इस्तीफे पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और परिवारवाद की पोल खोल रहे हैं। फिलहाल भाजपा की ओर से इस नए इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





