MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती, CM मोहन यादव ने दी मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

MP Police Bharti 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही गृह विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए प्रशासनिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) जल्द ही विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।यह भर्ती अभियान प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है। लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब जल्द ही आवेदन करने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

MP Police Bharti 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर भर्ती की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान कर दी है। गृह विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं और कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।

Jitu Patwari News: ड्रग्स-सट्टा-भूमि कारोबार मामले में PCC चीफ जीतू पटवारी के परिवार पर जांच का शिकंजा, नाना के बाद भाई भरत पटवारी को पुलिस का नोटिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले महीनों में अन्य रिक्त पदों पर भी भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया जारी रहेगी।

पुलिस मुख्यालय की बैठक के बाद लिया गया बड़ा फैसला

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए भर्ती प्रक्रिया को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी।सरकार का मानना है कि इससे पुलिस बल की संख्या बढ़ेगी, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पुलिसिंग व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी बन सकेगी।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 9,662 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के हैं।

MP Police Bharti 2026:पदवार संभावित भर्ती इस प्रकार है—

  • आरक्षक (GD) – 7,500 पद
  • आरक्षक (ड्राइवर) – 1,000 पद
  • स्टेनो कैडर – 655 पद
  • सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर (SI) – 507 पद

इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन

MP Police Bharti 2026: भर्ती को मंजूरी मिलने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर है। विस्तृत विज्ञापन में आवेदन की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, चयन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड (PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

Datia Assembly By-Election Battleground: दतिया उपचुनाव बना बीजेपी-कांग्रेस की साख का सवाल; हेमंत खंडेलवाल और जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी नोटिफिकेशन से ही प्राप्त करें तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

MP Police Bharti 2026: प्रदेश में लंबे समय से पुलिस भर्ती की मांग की जा रही थी। ऐसे में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिलने से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी भर्ती से पुलिस विभाग में खाली पदों की संख्या कम होगी, कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।सरकार का कहना है कि यह केवल भर्ती अभियान नहीं, बल्कि प्रदेश में रोजगार सृजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories