Janjgir-Champa News: नकली नोट खपाने की कोशिश नाकाम: शराब दुकान से युवक गिरफ्तार, 500 के चार फर्जी नोट जब्त

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa News

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब दुकान में 500 रुपये का फर्जी नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Janjgir-Champa News: थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को अकलतरा स्थित देशी शराब दुकान से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध 500 रुपये का नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30), निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़ के रूप में बताई। उसने बताया कि वह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने अकलतरा आया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद नोटों की जांच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अकलतरा शाखा में कराई। बैंक की जांच में चारों नोट नकली पाए गए। साथ ही सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर दर्ज होने से उनके फर्जी होने की पुष्टि हो गई।

Janjgir-Champa News: पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था और उन्हें शराब दुकान में चलाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया।

Janjgir-Champa News: पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि नकली नोट उसे कहां से मिले और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *