Raipur News: भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों का विधानसभा कूच, अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। लंबित भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनोखे अंदाज में अर्धनग्न प्रदर्शन किया और अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

Raipur News: ठेकेदारों का कहना है कि जल जीवन मिशन सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के तहत किए गए कार्यों का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है। समय पर भुगतान नहीं मिलने से वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

 

Raipur News: प्रदर्शन में शामिल ठेकेदारों ने बताया कि बकाया राशि नहीं मिलने के कारण मजदूरों की मजदूरी, निर्माण सामग्री सप्लायरों का भुगतान और बैंकों की किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया है। इससे कई ठेकेदार आर्थिक दबाव में हैं और निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

ठेकेदारों का हल्लाबोल: दो साल से लंबित भुगतान को लेकर विधानसभा घेराव करने निकले, अर्धनग्न प्रदर्शन कर खींचा सरकार का ध्यान

Raipur News: एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि कार्य की प्रगति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो और ठेकेदारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

Raipur News: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विधानसभा घेराव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *