Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: “कहां है तुम्हारा रेंजर?” सांसद बृजमोहन अग्रवाल की फटकार के...

Raipur News: “कहां है तुम्हारा रेंजर?” सांसद बृजमोहन अग्रवाल की फटकार के बाद भी नवापारा वन परिक्षेत्र पर उठ रहे सवाल

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। रायपुर वनमंडल के नवा रायपुर परिक्षेत्र अंतर्गत नवापारा वन परिक्षेत्र एक बार फिर चर्चाओं में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध कारोबार जारी है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Raipur News: स्थानीय लोगों का कहना है कि नवापारा के डिप्टी रेंजर अक्सर मुख्यालय में मौजूद नहीं रहते, जबकि विभागीय निर्देशों के अनुसार अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

Raipur News: गौरतलब है कि सुशासन तिहार के दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर से उनके वरिष्ठ अधिकारी के संबंध में पूछा, “कहां है तुम्हारा रेंजर?” बताया जाता है कि डिप्टी रेंजर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, जिस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। यह घटना उस समय भी चर्चा का विषय बनी थी।

Raipur News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि सांसद की नाराजगी के बाद भी क्षेत्र की कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उनका दावा है कि कई आरा मिलों में ऐसी लकड़ियां रखी हुई हैं जिनके वैध दस्तावेजों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Raipur News: स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि लंबे समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ रहने के कारण वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Raipur News: अब सवाल यह है कि जब जनप्रतिनिधि द्वारा मौके पर ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा चुके हैं, तब भी यदि स्थानीय लोगों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, तो क्या वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here