Indore Brown Sugar: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू

Indore Brown Sugar: इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खजराना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, खजराना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर इंदौर पहुंचा है और शहर में इसकी सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाघेला गार्डन के पास घेराबंदी की।संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके साथ ही एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

READ MORE: Rewa Murder Case: रीवा-सतना में सनसनी पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 3 महीने तक जमीन में दफन रहा शव, आरोपी की निशानदेही पर हुआ खुलासा

मंदसौर का रहने वाला है आरोपी

Indore Brown Sugar: गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकिशन उर्फ रामनिवास गोस्वामी के रूप में हुई है। वह मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के कटिया गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

ड्रग्स नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किसे सप्लाई किया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस मामले की फॉरवर्ड और बैकवर्ड ट्रैकिंग करते हुए ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

READ MORE: MP Police Promotion Update: CM मोहन यादव के निर्देश के बाद PHQ का बड़ा फैसला, SI से लेकर आरक्षक तक प्रमोशन के लिए बनीं 2 हाई लेवल कमेटियां

न्यायालय में किया गया पेश

Indore Brown Sugar: गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।इंदौर पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories