Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Mahadev Betting App Case: रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल विकास गर्ग और उससे जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की 940.77 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

Mahadev Betting App Case: ED के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में आलीशान मकान, कीमती जमीनें, विभिन्न कंपनियों के शेयर और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि इन संपत्तियों का संबंध महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कथित अवैध धन से है।

Mahadev Betting App Case: एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे वित्तीय लेन-देन और निवेश के सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। ED का आरोप है कि सट्टेबाजी से अर्जित कथित अवैध रकम को विभिन्न निवेशों और संपत्तियों के माध्यम से वैध दिखाने की कोशिश की गई।

Mahadev Betting App Case: बताया जा रहा है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई है। ED मामले की जांच जारी रखे हुए है और आने वाले समय में इस प्रकरण में अन्य लोगों और संस्थाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories