Daily Horoscope 8 July: आज 08 जुलाई 2026, बुधवार है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 7:17 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
लकी नंबर: 8
लकी रंग: लाल
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और घी का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि
आज छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य और खर्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
लकी नंबर: 5
लकी रंग: नीला
उपाय: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
मिथुन राशि
परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में धैर्य रखने से रिश्ते मजबूत होंगे।
लकी नंबर: 7
लकी रंग: ग्रे
उपाय: भगवान गणेश की पूजा कर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ और नए वाहन की खरीदारी के योग हैं। परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
लकी नंबर: 2
लकी रंग: हरा
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
सिंह राशि
पारिवारिक विवाद से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। निवेश और बड़े फैसलों को टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
लकी नंबर: 5
लकी रंग: सफेद
उपाय: गंगाजल से स्नान कर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कन्या राशि
घर के माहौल में तनाव बढ़ सकता है। व्यापार और कानूनी मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य और खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।
लकी नंबर: 6
लकी रंग: सफेद
उपाय: भगवान गणेश और शनि देव की पूजा करें।
तुला राशि
काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
लकी नंबर: 7
लकी रंग: हरा
उपाय: पीले फूल अर्पित कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
लकी नंबर: 1
लकी रंग: केसरिया
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
धनु राशि
नौकरी और व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 3
लकी रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं।
मकर राशि
संपत्ति संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। बड़े निवेश और उधार देने से बचें।
लकी नंबर: 4
लकी रंग: ग्रे
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि
पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। व्यापार और नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें।
लकी नंबर: 6
लकी रंग: सफेद
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ, करियर में सफलता और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
लकी नंबर: 7
लकी रंग: हरा
उपाय: मंदिर में दीपक जलाकर जरूरतमंद को भोजन कराएं।







