Surguja News: आरक्षक और पत्नी पर 20 लाख की धोखाधड़ी का केस, जमीन खरीदने के नाम पर महिला से ठगे रुपये

Surguja News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक आरक्षक और उसकी पत्नी पर जमीन खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ने एक महिला से 30 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन 10 लाख रुपये लौटाने के बाद बाकी 20 लाख रुपये वापस नहीं किए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Surguja News: क्या है मामला?

Surguja News: पुलिस के अनुसार, गांधीनगर के पटपरिया निवासी अनुपमा सिंह, जो ‘अनुपमा मेकओवर’ नाम से ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, ने लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में अंबिकापुर सीएसपी कार्यालय में वाहन चालक के रूप में पदस्थ आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अलका प्रताप सिंह ने उनसे पैसों की मांग की।

Surguja News: आरोपियों ने कहा कि उन्हें जमीन खरीदने के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि पीडब्ल्यूडी मुख्यालय रायपुर से उनका करीब 75 लाख रुपये का भुगतान जल्द मिलने वाला है, जिसके बाद वे पूरी रकम लौटा देंगे।

Surguja News: 30 लाख लिए, 20 लाख अब भी बाकी

Surguja News: शिकायत के अनुसार, भरोसा कर महिला ने 11 जुलाई से 30 जुलाई 2023 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 30 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। काफी समय तक पैसे वापस नहीं मिलने पर महिला ने बार-बार रकम मांगी। इसके बाद मार्च 2025 तक आरोपियों ने केवल 10 लाख रुपये लौटाए। बाकी 20 लाख रुपये के लिए उन्होंने 10-10 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन बैंक में लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए।

Surguja News: धमकी देने का भी आरोप

Surguja News: पीड़िता का आरोप है कि कानूनी नोटिस भेजने के बाद आरोपी पैसे लौटाने से मुकर गए। उन्होंने पुलिस विभाग में अपना प्रभाव बताते हुए एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने शहर के अन्य लोगों से भी इसी तरह पैसे लेकर धोखाधड़ी की है।

Surguja News: पुलिस ने दर्ज किया मामला

Surguja News: शिकायत के आधार पर डीजीपी के निर्देश के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अलका प्रताप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में धोखाधड़ी और साझा आपराधिक मंशा का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बीरेंद्र कुजूर को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories