Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Raisen News: राहतगढ़-रायसेन फोरलेन के कथित घटिया निर्माण पर युवा कांग्रेस का...

Raisen News: राहतगढ़-रायसेन फोरलेन के कथित घटिया निर्माण पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, जांच की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Raisen News: राजू बैरागी\ रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में राहतगढ़-रायसेन स्टेट हाईवे फोरलेन के कथित घटिया निर्माण, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शनिवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर तहसीलदार भरत सिंह मंडले को ज्ञापन सौंपा।

फोरलेन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

Raisen News: ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि करीब 90 किलोमीटर लंबे राहतगढ़-रायसेन फोरलेन का निर्माण कार्य पिछले लगभग दो वर्षों से चल रहा है। यह परियोजना मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के माध्यम से राजस्थान की एक निर्माण कंपनी को करोड़ों रुपये की लागत से सौंपी गई है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। बताया गया कि परियोजना की समय-सीमा वर्ष 2027 तक निर्धारित है।युवा कांग्रेस का आरोप है कि कई स्थानों पर सड़क, पुल और पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को रोजाना जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है।

Khandwa Weather Update: गरबड़ी नाले में अचानक आई बाढ़, खिरकिया मार्ग बंद, खंडवा-नर्मदापुरम का संपर्क टूटा

सरकारी जमीन से सामग्री लाने का आरोप

Raisen News: ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला मुरम और कोपरा कथित रूप से आसपास की जंगल की पहाड़ियों और सरकारी राजस्व भूमि से अवैध रूप से जेसीबी और पोकलेन मशीनों के जरिए निकाला जा रहा है।साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पुरानी सड़क से निकाली गई गिट्टी का दोबारा उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

अधूरे निर्माण से बढ़ रहे हादसे

Raisen News: युवा कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अधूरी सड़क और पुल-पुलियों के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। संगठन ने दुर्घटना प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

Agar Malwa Fake Currency: आगर मालवा में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था खेल, यूट्यूब से सीखा तरीका; ₹57,500 के फर्जी नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें

Raisen News:  युवा कांग्रेस ने प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं—

  • पूरे सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
  • दुर्घटना प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
  • जहां सड़क निर्माण अधूरा है, वहां चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • फोरलेन निर्माण कार्य को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए।
  • यदि जांच में भ्रष्टाचार या अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आंदोलन की चेतावनी

Raisen News: युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा और सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here