Monday, June 8, 2026
38.1 C
Raipur

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 12 जून के बाद तेज होंगी बारिश की गतिविधियां आज कई जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट

CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। हालांकि मानसून की आहट के बावजूद फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और आसपास के कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं रात में उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

CG Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। रविवार को राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।

READ MORE: WeeklyHoroscope: 8 से 14 जून साप्ताहिक राशिफल: किसकी बढ़ेगी कमाई, किसे रहना होगा सतर्क?

कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश

CG Weather Alert: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुसमी में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कापू में 3 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा बलरामपुर, कांसाबेल और पोड़ी उपरोड़ा में भी 1 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इन क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली।

3 से 4 दिनों में प्रदेश में पहुंच सकता है मानसून

CG Weather Alert: मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। वर्तमान मौसम परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

CG Weather Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। यदि परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो प्रदेश में मानसून का प्रवेश निर्धारित समय के आसपास हो सकता है।

आज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Alert: सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

12 जून के बाद बदलेगा मौसम

CG Weather Alert: मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन 12 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में नियमित बारिश शुरू हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

READ MORE: Raigarh Police Raid: रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात तीन इलाकों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather Alert: राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के संकेत हैं। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather Alert: गौरतलब है कि मानसून के आगमन को देखते हुए किसान भी उत्साहित हैं, क्योंकि बारिश शुरू होने के साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई का काम तेज हो जाएगा। वहीं आम लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kawardha Accident News: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Kawardha Accident News: कवर्धा। कबीरधाम जिले में सोमवार सुबह...

Jahangir Khan Arrested: देश छोड़कर भागने की कोशिश में था जहांगीर खान, STF ने दबोचा

Jahangir Khan Arrested: कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल...

Related Articles

Popular Categories