NHM State-Level Convention :13 जून को रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि में होगा कार्यक्रम

Sanjay Sahu
NHM State-Level Convention

NHM State-Level Convention :रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

NHM State-Level Convention :संघ के पदाधिकारियों के अनुसार इस महासम्मेलन में प्रदेश के उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, मंत्रालय तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 18 हजार से अधिक NHM कर्मचारी एवं अधिकारी अपने परिवार सहित शामिल होंगे। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

संघ का कहना है कि यह महासम्मेलन NHM कर्मचारियों की एकजुटता, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और विभिन्न जिलों में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

NHM State-Level Convention :संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर महासम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से कर्मचारियों में विशेष उत्साह का वातावरण है।

NHM State-Level Convention :मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, संघ के प्रदेश प्रवक्ता श्री पुरन दास, डॉ. आलोक शर्मा एवं डॉ. तृप्ति तिवारी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *