Pichhore MLA Pritam Singh Lodhi :15 लाख के इनामी डकैत रामबाबू गड़रिया को विधायक ने बताया ‘सच्चा दोस्त’, मंच से दिए बयान पर छिड़ी चर्चा

Sanjay Sahu
Pichhore MLA Pritam Singh Lodhi

Pichhore MLA Pritam Singh Lodhi :शिवपुरी: पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने शिवपुरी जिले के कुख्यात डकैत रहे रामबाबू गड़रिया को अपना “सच्चा दोस्त” बताया है। उनका यह बयान एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Pichhore MLA Pritam Singh Lodhi :जानकारी के अनुसार, विधायक प्रीतम सिंह लोधी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर बघेल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर के साथ डकैत रामबाबू गड़रिया की तस्वीर भी रखी गई थी। विधायक ने दोनों तस्वीरों पर माल्यार्पण किया।

Pichhore MLA Pritam Singh Lodhi :अपने संबोधन में प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि रामबाबू गड़रिया उनके सच्चे दोस्त थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे उनसे जेल में भी मिले थे और जंगल में भी मुलाकात हुई थी। विधायक ने रामबाबू गड़रिया को सामंतवाद से पीड़ित व्यक्ति बताते हुए उनकी याद में कई बातें साझा कीं।

 

Pichhore MLA Pritam Singh Lodhi :गौरतलब है कि रामबाबू गड़रिया पर हत्या, लूट, डकैती और अपहरण समेत 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था और वह चंबल क्षेत्र के कुख्यात डकैतों में गिना जाता था। विधायक के इस बयान और कार्यक्रम में डकैत की तस्वीर पर माल्यार्पण किए जाने को लेकर अब विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *