Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Ranger Ramesh Khairwar suspended:मरवाही वनमंडल में गोबर खाद घोटाले पर बड़ी कार्रवाई,...

Ranger Ramesh Khairwar suspended:मरवाही वनमंडल में गोबर खाद घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन रेंजर रमेश खैरवार निलंबित

Ranger Ramesh Khairwar suspended
Ranger Ramesh Khairwar suspended

Ranger Ramesh Khairwar suspended :गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में सामने आए करोड़ों की योजनाओं से जुड़े गोबर खाद घोटाले और कैंपा कार्यों में वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक ग्रेड-2 और कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू के निलंबन के बाद अब तत्कालीन रेंजर एवं वनक्षेत्रपाल रमेश कुमार खैरवार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2022 में गोबर खाद खरीदी के नाम पर किए गए भुगतान, फर्जी दस्तावेजों और वित्तीय अनियमितताओं की जांच में रमेश कुमार खैरवार की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई है। विभागीय जांच में उनके खिलाफ गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं में संलिप्तता के संकेत मिले हैं।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :दस्तावेजों के अनुसार रमेश कुमार खैरवार 14 अगस्त 2023 से 28 दिसंबर 2025 तक मरवाही वन परिक्षेत्र में पदस्थ रहे। इसी दौरान कैंपा योजनाओं, वृक्षारोपण कार्यों और अन्य विकास योजनाओं में सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आने लगी थीं। मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद विभाग ने जांच तेज की।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :जांच में खुलासा हुआ कि गोबर खाद खरीदी के नाम पर फर्जी और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर राशि का अवैध समायोजन किया गया। इससे पहले कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू को 14 लाख 77 हजार 600 रुपए के अवैध लेखा समायोजन, फर्जी एलओसी तैयार कराने और जांच अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

 

Ranger Ramesh Khairwar suspended :वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कई दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। आरोप है कि बिना उचित सत्यापन के भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई और विभागीय नियमों का पालन नहीं किया गया। जांच में कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :वन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार खैरवार को निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, बिलासपुर वृत्त तय किया गया है।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :मरवाही वनमंडल पिछले कई महीनों से भ्रष्टाचार, कैंपा योजनाओं में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चर्चा में बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वृक्षारोपण और वन विकास योजनाओं में लंबे समय से गड़बड़ियां हो रही थीं, लेकिन कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रहती थी।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :अब लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों का दावा है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

Ranger Ramesh Khairwar suspended :इस पूरे मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और कैंपा योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here