Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Bemetra News : सैलरी से नहीं भर रहा था पटवारी का पेट,...

Bemetra News : सैलरी से नहीं भर रहा था पटवारी का पेट, चंद पैसों की लालच में गिरफ्तार, ACB की टीम ने दबोचा

Bemetra News
Bemetra News

Bemetra News : बेमेतरा : बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले पैसे मांग रहा था।

Bemetra News : जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी जमीन का बंटवारा और खाता विभाजन करने के बदले 25 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।

Bemetra News : शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। बाद में बातचीत के दौरान आरोपी 25 हजार की जगह 15 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गया।

Bemetra News : इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट देकर पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

Bemetra News : जांच के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें कैमिकल का रंग बदल गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। मौके से 15 हजार रुपए भी बरामद किए गए।

Bemetra News : ACB ने आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी तुरंत शिकायत करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here