Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG Raigarh News: धरमजयगढ़ के पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण को लेकर...

CG Raigarh News: धरमजयगढ़ के पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण को लेकर विवाद, उपभोक्ताओं ने लगाए भेदभाव के आरोप

CG Raigarh News: रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित गुडलक फ्यूल्स पेट्रोल पंप में शुक्रवार को डीजल वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पेट्रोल पंप प्रबंधन द्वारा स्टॉक की कमी का हवाला देकर कुछ उपभोक्ताओं को डीजल देने से इनकार किए जाने के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज लोगों ने प्रबंधन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CG Raigarh News: जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी लीलाम्बर यादव डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उन्हें डीजल उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया, जबकि उसी दौरान अन्य वाहनों में ईंधन भरा जा रहा था। इस घटना से नाराज होकर उन्होंने विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर अन्य लोग भी एकत्र हो गए और पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

READ MORE: MP News: भोपाल के बाद अब ग्वालियर में नई नवेली दुल्हन ने लगाई फांसी, दूल्हा भी बाथरुम में लटका मिला, 5 दिन में उजड़ा पूरा घर

समान नियम लागू करने की उठी मांग

CG Raigarh News: स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेट्रोल पंप में वास्तव में डीजल की कमी थी, तो यह नियम सभी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होना चाहिए था। उनका आरोप है कि कुछ चुनिंदा वाहनों को डीजल उपलब्ध कराया गया, जबकि आम उपभोक्ताओं को मना कर दिया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि किन परिस्थितियों में कुछ वाहनों को ईंधन दिया गया और अन्य ग्राहकों को क्यों लौटाया गया।

CCTV फुटेज से खुल सकता है पूरा मामला

CG Raigarh News: घटना के बाद अब पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज की जांच की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का मानना है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से पेट्रोल पंप की ईंधन वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

READ MORE: Indore Honeytrap-2 Case में बड़ा एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, श्वेता जैन पर SIT की नजर

CG Raigarh News:फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासनिक जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here