Gwalior News : दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकाबपोश बदमाश बाइक से फरार – वारदात CCTV में कैद

ग्वालियर | Gwalior News : ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक लोहा व्यापारी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी चालाकी से दुकान के काउंटर से 6 लाख रुपए से अधिक की रकम पार कर दी और चंद मिनटों में फरार हो गए।

Gwalior News : घटना पूरी तरह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस ने फुटेज जब्त कर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। वारदात के तुरंत बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहिया बाजार जैसे व्यस्त इलाके में हुई यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

व्यापारी वर्ग में इस चोरी से दहशत का माहौल है और व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories