Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Sajpali Panchayat Controversy: मनरेगा जांच के बीच साजपाली में बढ़ा विवाद, पत्रकारों...

Sajpali Panchayat Controversy: मनरेगा जांच के बीच साजपाली में बढ़ा विवाद, पत्रकारों से सरपंच की बहस का वीडियो वायरल

Sajpali Panchayat Controversy: अजय यादव\ जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत साजपाली में संचालित मनरेगा कार्यों को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कार्य में कथित अनियमितताओं की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने ही पत्रकारों और सरपंच के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Sajpali Panchayat Controversy: प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक युवक ने जनपद पंचायत में लिखित शिकायत दर्ज कर मनरेगा कार्य में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया है कि मजदूरों के लिए स्वीकृत कार्य को रात के समय जेसीबी मशीनों के माध्यम से कराया गया। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया है।

READ MORE: CG News: धमतरी में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचल गई पिकअप, 1 की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Sajpali Panchayat Controversy:शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी क्रम में 19 मई को अधिकारियों की टीम ग्राम साजपाली पहुंची और कार्यस्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्थानीय मीडिया कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने शिकायत से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से जानकारी लेने का प्रयास किया।

Sajpali Panchayat Controversy:बताया जा रहा है कि मीडिया के सवालों पर सरपंच ने नाराजगी जताई और पत्रकारों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरपंच ने सवालों का जवाब देने से इनकार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस दौरान हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिस पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Sajpali Panchayat Controversy:वहीं शिकायतकर्ता ने जांच दल के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया कि ग्राम की रोजगार सहायक नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण नहीं कर रही हैं। इस आरोप को लेकर भी ग्रामीणों के बीच चर्चा होती रही और जांच टीम ने संबंधित बिंदुओं को नोट किया।

READ MORE:

Sajpali Panchaya CG Weather Update: रायपुर-बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज!दिन के बाद अब रातें भी करेंगी परेशानt Controversy:जांच अधिकारियों ने प्रारंभिक निरीक्षण के बाद पंचनामा तैयार किया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी बाकी है और दोबारा टीम भेजकर मजदूरों, हितग्राहियों तथा संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sajpali Panchayat Controversy:फिलहाल मनरेगा कार्य में मशीनों के उपयोग, प्रशासनिक निगरानी और जांच के दौरान हुए विवाद को लेकर साजपाली पंचायत सुर्खियों में है। अब सभी की नजर प्रशासन की अंतिम जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here