Tuesday, May 19, 2026
39.1 C
Raipur

UPSC Prelims 2026 में बड़ा बदलाव! अब परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की, परीक्षा प्रणाली में ‘नई शुरुआत’

UPSC Prelims 2026 Answer Key : देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 को लेकर संघ लोक सेवा आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। अब पहली बार UPSC Prelims 2026 Answer Key प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद जारी की जाएगी। इस फैसले को लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।आयोग के इस नए कदम से उम्मीदवार परीक्षा के तुरंत बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और यह अनुमान लगा पाएंगे कि वे Mains परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं या नहीं।

24 मई को होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा

UPSC Civil Services Exam 2026 के तहत प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद आयोग प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार संभावित स्कोर का आकलन कर पाएंगे।अब तक UPSC अंतिम चयन प्रक्रिया के काफी समय बाद Answer Key जारी करता था, लेकिन नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी मानी जा रही है।

UPSC चेयरमैन ने बताया ‘नई शुरुआत’

UPSC Latest Update को लेकर आयोग के चेयरमैन Dr. Ajay Kumar ने कहा कि यह फैसला परीक्षा प्रणाली को अधिक जवाबदेह और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि प्रोविजनल Answer Key जारी होने से अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का उचित अवसर मिलेगा और परीक्षा प्रक्रिया में उनका भरोसा भी बढ़ेगा।

Read more : Amit Shah Bastar Meeting : बस्तर में आज गृहमंत्री शाह की बड़ी बैठक, पहली बार बस्तर में जुटेंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बढ़ी राजनीतिक हलचल

ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

UPSC Answer Key Objection Process के तहत उम्मीदवार आयोग के ‘ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (QPRep)’ के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आयोग ने इसके लिए 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक का समय दिया है।हालांकि केवल दावा करने से आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। उम्मीदवारों को अपने उत्तर के समर्थन में प्रमाण और कम से कम तीन विश्वसनीय स्रोतों के दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

एक्सपर्ट्स करेंगे हर सवाल की जांच

UPSC Exam Transparency बढ़ाने के लिए आयोग ने विशेषज्ञों की टीम बनाई है, जो हर आपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों की विस्तार से जांच करेगी।विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए Final Answer Key तैयार की जाएगी। इससे गलत प्रश्न या उत्तरों को लेकर विवाद कम होने की संभावना जताई जा रही है।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

UPSC Aspirants Demand के तहत अभ्यर्थी कई वर्षों से परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल Answer Key जारी करने की मांग कर रहे थे। उम्मीदवारों का कहना था कि इससे उन्हें जल्दी पता चल सकेगा कि Mains की तैयारी जारी रखनी है या नहीं।अब आयोग द्वारा यह नई व्यवस्था लागू किए जाने के बाद छात्रों और कोचिंग संस्थानों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

उम्मीदवारों को क्या होगा फायदा?

UPSC Exam New Rules के तहत उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का जल्दी आकलन करने का मौका मिलेगा। इससे समय की बचत होगी और Mains परीक्षा की तैयारी को लेकर रणनीति बनाना आसान हो जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव UPSC परीक्षा प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी, भरोसेमंद और उम्मीदवार केंद्रित बना सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories