Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

MP Police SI Result 2025 का इंतजार खत्म! ESB ने जारी की सिलेक्शन लिस्ट, अब होगा असली मुकाबला, PET-PMT की तैयारी शुरू

MP Police SI Result 2025 : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। MP Police SI Result 2025 जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।उम्मीदवार ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और सिलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं।

जारी हुई सिलेक्शन लिस्ट

MP SI Bharti Selection List में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

इस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में युवाओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा था। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है।

अब होंगे PET और PMT टेस्ट

MP Police Recruitment Process के तहत अब चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) कराया जाएगा। इसके साथ इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड और शेड्यूल होगा अलग से जारी

ESB Recruitment Update के अनुसार अगले चरण की तारीख, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जल्द अलग से जारी की जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से ESB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।किसी भी अपडेट या सूचना के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
Read more : MP Weather Update : मध्यप्रदेश में आग उगल रहा मौसम! भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बढ़ा तापमान, क्या टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड?

भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगा मुकाबला

MP SI Physical Test को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि अब प्रतियोगिता और ज्यादा कठिन होने वाली है। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल फिटनेस भी साबित करनी होगी।

कई उम्मीदवार अब PET और PMT की तैयारी में जुट गए हैं, क्योंकि अंतिम मेरिट इन्हीं चरणों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

MP ESB Latest News के तहत अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती या दस्तावेज की कमी चयन पर असर डाल सकती है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. MP Police SI Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर या जरूरी जानकारी दर्ज करें
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें
Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories